
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार। अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत नगर निगम में अटल स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा के जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा, मेयर किरण जैसल, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने पक्ष और विपक्ष में रहते हुए भेदभाव के बिना सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की प्रशंसा की और उनके गलत कार्यों के बारे में चेतावनी देने से नहीं चुके। उन्होंने कभी भी हार और जीत की परवाह ना करते हुए। राजनीति में नए युग का आरंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्हें दूसरे राजनीतिक दल भी पूरा सम्मान देते थे। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अनेकों ऐसे कार्य किए हैं। जिससे भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। उन्होंने राजस्थान के पोखरन में परमाणु विस्फोट कर भारत को विश्व में परमाणु महाशक्ति के रूप में स्थापित किया था। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि अटल जी के जीवन परिचय, राजनीतिक जीवन और उनकी कविताओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे युग पुरुष थे। जिन्होंने मां भारती का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम सहसंयोजक विनीत जोली, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नैय्यर, राजकुमार अरोड़ा, रितु ठाकुर, लोकेश पाल, राकेश नौडियाल, पार्षद प्रशांत, मन्नू सैनी, सचिन अग्रवाल, सूर्यकांत शर्मा, सचिन कुमार, भोला शर्मा, आदर्श पांडे, गौरव वर्मा, पूनम माखन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
