
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा जोरों से चल रहा है। सिंचाई ,राजस्व व वन विभाग इससे पूरी तरह मुंह मोड़े हुए हैं। बताते चले कि बहादराबाद के पुराने बिजली घर की बंद पडी गंग नहर में प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक लोग गंगनहर में उतरकर अवैध रूपस रेत निकाल रहे हैं। जिसे टेंपो और जुगाड के माध्यम से सलेमपुर क्षेत्र में भंडारण किया जा रहा है। इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी है ।लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है ।सिंचाई विभाग के अमीन राकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने कई बार अवैध रूप से रेत निकाल रहे लोगों को रोकने की कोशिश की है ।लेकिन वह जबरदस्ती अवैध खनन कर रहे हैं।


उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है बावजूद इसके कारण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दशहरे पर हुई नहर बंदी से गंग नहर में अवैध खनन लगातार जारी है, ।लेकिन खनन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन की शिकायत कई बार पुलिस और प्रशासन से की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस गैरकानूनी कार्य से जिला प्रशासन को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो चुका है। लोगों ने बताया कि इस खेल में कुछ लोग मिले हुए हैं, जो सड़कों पर पुलिस की निगरानी करते हैं, ताकि रेत अवैध कारोबारियों तक आसानी से पहुंच सके। यह गतिविधि दिन-रात चल रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस अवैध खनन पर रोक लग सके और सरकारी नुकसान को रोका जा सके।

