जनक्रांति ब्यूरो

हरिद्वार।ग्राम बेल्डा, विधानसभा पिरान कलियर गांव में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत किसान चौपाल सम्मेलन में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएँ, सुझाव एवं आकांक्षाएँ सुनीं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विकसित भारत – जी राम जी योजना मनरेगा का उन्नत रूप है,जो 2025 में शुरू की गई है। इसमें 100 की जगह 125 दिन का गारंटीड रोजगार है। उन्होंने कहा कि 15,1282 करोड़ रुपये से अधिक का बजट, और एक सप्ताह के भीतर भुगतान का प्रावधान है। यह ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का एक मजबूत आधार है।

श्री रावत ने कहा कि विकसित भारत – जी राम जी योजना में
ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों का गारंटीकृत रोजगार मिलेगा।मजदूरी एक सप्ताह के भीतर सीधे खाते में पहुंचेगी। बताया कि यदि भुगतान 15 दिनों से अधिक विलंब से होता है, तो मजदूरों को ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में ग्राम पंचायत और ग्राम सभा खुद गांव के विकास का प्लान बनाएगी। सांसद ने कहा कि कृषि, जल संचयन, और बुनियादी ढांचा (सड़क, भंडारण) कार्यों के साथ-साथ कटाई-बुवाई में भी काम मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण को आत्मनिर्भर बनाना ,पलायन को रोकने, और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करना। कहा कि इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का सपना जन-जन तक पहुँचाने का सतत् प्रयास है।।। इस अवसर पर कलियर विधान सभा प्रत्याशी मुनीश सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ॰ मधू सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्त रहे।
