जनक्रांति ब्यूरो

बहादराबाद।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 7 फरवरी को एडीएम को 18 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के आह्वान पर जनपद हरिद्वार के विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों जिन में एसीपी की पूर्व व्यवस्था 10 ,16 व 26 पुणे लागू किए जाने गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन बहाली,विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियां को दूर करने,आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियोजित कार्मिकों की सेवा यथावत रखने, राज्य कार्मिकों को भी केंद्र की भांति मकान किराया भत्ता अनुमान करने इत्यादि प्रमुख मांगो सहित 18 सूत्रीय मांग पत्र ज्ञापन एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को प्रेषित किया गया
इससे पूर्व राज्य कर्मचारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष अमरीश कुमार नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।जिला सचिव अंकुर चौहान ने 18 सूत्रीय मांगों की विस्तार से जानकारी दी
इस अवसर पर अनुज कुमार प्रांतीय उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड अनुज कुमार आईटीआई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सौ पाल , उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाल ,सचिव देवेंद्र सिंह , गन्ना पर्यवेक्षक संघ उत्तराखंड प्रवक्ता कृष्ण पाल गन्ना पर्यवेक्षक जॉन अध्यक्ष लक्सर रजत कुमार, आई टी आई कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष सतीश कुमार , महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जिला अध्यक्ष गीता शर्मा, मुनेश सैनी, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, शिवराज, अनिता देउपा, संगीता बेलवाल,पुजा नेगी, रेशमा चौहान, तनेजा मैडम, त्यागी मैडम, इन्द्रजीत,भूषण,दीपक कुमार, इरशाद अली,वासिन अली, गोपाल, राधेश्याम कर्णवाल, कुलदीप आशुतोष सैनी इत्यादि शामिल रहे।
