
*होली से पूर्व सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी कुल 30 व्यक्तियों को दबोचा*
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार।सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले लोगो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । सिडकुल क्षेत्र में फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय हुड दंगियो द्वारा राह चलने वाली महिलाओ पर फब्तियां कसने की शिकायतो पर लगाम लगाने के प्रयास के दृस्टिगत थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 30 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द *81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 7500/-* संयोजन शुल्क वसूल किया गया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
*पुलिस टीम*

1- थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा थाना सड़कुल
2-वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर थाना सिडकुल
3- उपनिरीक्षक इंद्रजीत राणा
4- उप निरीक्षक अनिल बिष्ट
5- अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार
6- अपर उप निरीक्षक सुभाष रावत
चेतक कर्मगण व पीएसी कर्मगण
