जनक्रांति ब्यूरो

बहादराबाद । UPSC Result Topper संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है।
हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लाक के ग्राम अतमलपुर बोंगला निवासी तुषार चौहान (27 वर्ष) ने इस परीक्षा में 216वीं रैंक प्राप्त की है।
उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। इससे पहले भी वह यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।
तुषार चौहान ने 12वीं तक की पढ़ाई एसएन पब्लिक स्कूल, मयूर विहार दिल्ली से की है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उनके पिता अनुज कुमार चौहान इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और माता प्रतिभा चौहान गृहिणी हैं।
तुषार की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।
नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली। इस अवसर पर उनके परिजन संजीव चौहान, नीरज चौहान ,, पंकज चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
