जनक्रांति ब्यूरो
9हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
कहासुनी के बाद दोनों ओर से दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और लात-घूंसे के साथ लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और गांव में अफरा-तफरी मच गई।
इस झड़प में करीब छह से आठ लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि रियासत और शोकित के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर यह हिंसा हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
