‘रंगीलो रास–नारी शक्ति महासंगम’ में शामिल होने आईं गीता पुष्कर धामी, वैशाली मंडपम में गरबा-डांडिया की धूम
जनक्रांति ब्यूरों
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता पुष्कर धामी मंगलवार को रुड़की पहुंचीं। यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के आवास पर उनकी पत्नी एवं समाजसेविका मनीषा बत्रा से मुलाकात की। गीता पुष्कर धामी रुड़की के वैशाली मंडपम ग्राउंड में आयोजित ‘रंगीलो रास–नारी शक्ति महासंगम’ में शामिल होने पहुंची थीं।

गरबा-डांडिया और महिला सम्मान होगा आकर्षण
आयोजक गौरव कौशिक की ओर से आयोजित इस महासंगम में गरबा, डांडिया, मनोरंजक गतिविधियों और संवाद सत्रों समेत कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। आयोजन में रुड़की की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने की भी योजना है।

नवरात्र के उत्सवी माहौल में आयोजित यह महासंगम सांस्कृतिक परंपराओं और महिला सहभागिता को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं की उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को सम्मान देने पर जोर रहेगा।
