
चिड़ियापुर से गौरीशंकर द्वीप और देवपुरा तक निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, रोजाना मांगी प्रगति रिपोर्ट
जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार। कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उन्होंने चिड़ियापुर से गौरीशंकर द्वीप, बैरागी कैंप और देवपुरा तक विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में लापरवाही, देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंडलायुक्त ने सभी विभागों को कुंभ से जुड़े कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्य की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही शेष कार्यों को पूरा करने का दिनवार कार्यक्रम भी मांगा। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण स्थलों पर नियमित मौजूदगी और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिड़ियापुर में निर्माणाधीन स्वागत द्वार का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद गौरीशंकर द्वीप में बैरागी कैंप को जोड़ने के लिए गंगा पर बनाए जा रहे अस्थायी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल की मजबूती और सुरक्षा के साथ निर्माण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
गौ
