
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार। स्वामी रामदेव जी ol आचार्यश्री बालकृष्ण जी महाराज द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् में आज हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर हर्षोल्लास का वातावरण रहा। इस वर्ष हाईस्कूल में सुमेधा आर्या ने 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, प्रतिष्ठा ने 97.80 प्रतिशत अंकों के 0साथ द्वितीय, अनंत योगेश तथा तेजस वर्मा ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, कलेरा पीयूष चौधरी तथा मुग्धा रावत ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान तथा यशस्वी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया। कुल मिलाकर सभी 145 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 88.123 रहा। 74 विद्यार्थियों ने सभी पाँचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 50 विद्यार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए।
आचार्यकुलम् प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा डॉ० ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’ सहित प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी जी ने उक्त सुअवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों समेत सभी आचार्यों व कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इस सुअवसर पर उप-प्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, समन्वयिका श्रीमती दीपा देवी जी तथा मुख्य छात्रपाल व क्रीड़ाध्यक्ष श्री अमित कुमार दानी जी सहित सम्पूर्ण आचार्यकुलम् परिवार उपस्थित रहा।
