
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने गैस की कालाबाजारी और घटतौली के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बहादराबाद क्षेत्र के रावली महदूद में छापेमारी की। इस दौरान 17 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए और जावेद नामक आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि जनपद में गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, अरुण सैनी और थाना सिडकुल की चीता पुलिस टीम शामिल रही।
