हरिद्वार सांसद के देहरादून स्थित आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट, नए दायित्व के लिए दी बधाई

जनक्रांति ब्यूरों
देहरादून। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा ने शनिवार को हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत और अभिनंदन करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उम्मीद जताई कि फणेंद्रनाथ शर्मा के संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं का समर्पण, सामूहिक प्रयास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता होती है। उन्होंने फणेंद्रनाथ शर्मा के नए दायित्व के सफल निर्वहन और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
तनवीर अली, देहरादून।
