
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार ।पुलिस का “ऑपरेशन रिकवरी” लगातार आमजन के लिए राहत बनता जा रहा है। मोबाइल खोने के बाद निराश हो चुके लोगों को उस वक्त बड़ी खुशी मिली, जब सिडकुल थाना पुलिस ने 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। SSP हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत करीब 36 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं।

शनिवार को सिडकुल थाने मेंआयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एस पी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि C.E.I.R पोर्टल की मदद से हरिद्वार पुलिस लगातार खोए मोबाइलों की ट्रैकिंग कर रही है। इसी तकनीकी सहयोग और अलग-अलग राज्यों की पुलिस से समन्वय के जरिए इस बार भी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली है।

प्रभारी निरीक्षक अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल थाना पुलिस की टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। बरामद मोबाइलों में कई फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य मोबाइल स्थानीय लोगों के बताए जा रहे हैं। लंबे समय से मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर फोन हाथ में आते ही खुशी साफ दिखाई दी।

मोबाइल रिकवरी के मामलों में सिडकुल थाना लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। पिछले आठ महीनों में आमजन को उनके खोए हुए मोबाइल वापस सौंपे गए। इस पूरी रिकवरी में हेड कांस्टेबल विवेक यादव की भूमिका एक बार फिर अहम रहहरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है तो उसे तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं। साथ ही मोबाइल खोने की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते फोन की रिकवरी की जा सके। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत व हेड कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे
।
