
जनक्रांति ब्यूरो
बहादराबाद
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। साथ ही बाइक सीज कर दी। बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि थाना बहादराबाद के गांव बोंगला निवासी सोमवती ने थाना बहादराबाद में एक शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि चार नवम्बर की रात को चोरो ने उसके घर मे घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर तीन सोने की अंगूठी ,दो सोने के कुंडल,एक सोने का मंगलसूत्र,एक जोड़ी चांदी की पायल,चार चांदी राखी, पांच चांदी के सिक्के एक कमरबन्द व जरूरी कागजाद चोरी कर फरार हो गये थे। पुलिस चोरो की तलाश में जुटी हुई थी।

शुक्रवार की सुबह पुलिस पथरी रोह पुल पर चेकिंग कर रही थी उसी समय बहादराबाद की ओर से। बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देख उस व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया पुलिस ने शक होने पर उसका पीछाकर दबोच लिया। पुलिस ने जब उसकी बाईक पर टँगे बेक की तलाशी ली तो उसमें से समस्त जेवरात बरामद हुये। पुलिस ने जेवरात अपने कब्जे में लेकर उसे थाना बहादराबाद ले आई। पूछताछ पर उंसने अपना नाम मयंक निवासी अतलमपुर बोंगला बताया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। साथ ही बाइक सीज कर दी।

