
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार ।रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बहादराबाद बैरियर नंबर 6 के पास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
शोरूम स्वामी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं, वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो सके।

