
जनक्रांति ब्यूरों
बहादराबाद । होटल सरोवर पोर्टिको में पिरान कलियर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की कार्ययोजना से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय, परिश्रम और जनसेवा के संकल्प से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। हम सभी मिलकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के आयोजक एवं विधान सभा संयोजक मुनीश सैनी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुनीश सैनी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से पिरान कलियर विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन जनसेवा के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मधु सिंह, विधान सभा सभा प्रभारी अजय टांक,विस्तारक राकेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
