
जनक्रांति ब्यूरो
बहादराबाद।ब्लॉक बहादराबाद सभागार में भारतीय जनता मजदूर संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने कहा कि प्रदेश में मजदूरों के शोषण को लेकर कुछ वामपंथी विचारधारा के लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं। जिससे मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है तथा उन्हें स्थानीय रोजगार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे संगठन द्वारा केंद्र सरकार से निजी एवं संविदा कर्मियों के वेतन भत्तों में वृद्धि की मांग संसद में उठाई गई थी। जिसे लागू करने की अंतिम तिथि 22 मई निर्धारित है। लेकिन कुछ लोग मजदूरों को भ्रमित कर अपने स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं, जिससे मजदूरों के अस्तित्व, स्थानीय रोजगार और एकता को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से यह संकल्प लिया गया है कि मजदूरों को इस घृणित राजनीति का शिकार नहीं होने दिया जाएगा तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय जनता मजदूर संघ निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि संगठन का मुख उद्देश्य मजदूरों के हितों को सुरक्षित रखना है। कुछ लोग मजदूरों के नाम पर संगठन बनाकर उनका शोषण कर रहे है।ओर सरकार के खिलाफ मजदूरों को भड़काने का काम कर रहे है।, प्रदेश महासचिव श्री प्रवीण कुमार ने कहा किबैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश टीम का गठन, महिला सशक्तिकरण, श्रमिक अधिकार, वैश्विक परिदृश्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विचार-विमर्श करना
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश टीम का गठन, महिला सशक्तिकरण, श्रमिक अधिकार, वैश्विक परिदृश्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तक पहुंचाना है।बैठक को राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार , ज्ञानेंद्र सिंह , कुणाल सिंह ने संबोधित किया इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मास्टर राजकुमार चौहान , प्रदेश सचिव शेखर जिला उपाध्यक्ष मेघराज डाबर , प्रताप कुमार , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू देवी , जानवी कश्यप , सोनू कुमार , सचिन कुमार मौर्य , तहसील अध्यक्ष हरिद्वार एडवोकेट रविंद्र कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
