
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार। जनपद के समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों का गर्मी की वजह से बदला समय, अब 27 अप्रैल से 26 मई तक प्री-प्राईमरी से कक्षा पांच तक के स्कूल 7:30 से 12 बजे तक और छह से 12 तक स्कूल 7:30 बजे से 12:30 तक चलेंगे। डीएम मयूर दीक्षित ने आदेशों का सख्ती का पालन करने के दिए निर्देश।उत
गुरुवार को उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, जनपद हरिद्वार ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग उठाई थी। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दियानी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया था।
