10 बजे से शुरू होगा मेला, 7-8 औद्योगिक इकाइयां लेंगी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू

जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7-8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है।
रोजगार मेले के जरिए करीब 400 रिक्त पदों पर युवाओं को नौकरी का अवसर मिल सकता है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साथ आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपना बायोडाटा दो प्रतियों में, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लेकर पहुंचें। कंपनियों की संख्या में जरूरत के अनुसार बदलाव हो सकता है।
अभ्यर्थियों के लिए खास बात यह है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी तरह का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
रोजगार मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
