:

जनक्रांति ब्यूरो

बहादराबाद।सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बहादराबाद क्षेत्र में छोटी नहर की पटरी पर लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बहादराबाद थाना पुलिस, पीएसी बल तथा उप जिलाधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। शुक्रवार को बहादराबाद में छोटी नहर की पटरी पर अवैध रूप से अस्थायी एवं स्थायी निर्माण कर लिए गए थे, जिससे नहर के रखरखाव के साथ-साथ जल प्रवाह भी प्रभावित हो रहा था। तथा बहादराबाद में जाम की वजह भी बन रहा था।

वहीं सिंचाई विभाग उप्र को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अतिक्रमण के कारण नहर की सफाई व मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है । वह दुकानें बन जाने से उनके सामने वहां खड़े वाहनों की वजह से भी जाम स्थिति बनी रहती है।इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद बुधवार को प्रशासनिक एवं पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान नहर पटरी पर बने अवैध ढांचे, खोखो, दुकानों के बाहर निकले गए छज्जों , फर्श व अन्य निर्माणों को हटाया गया।उप जिलाधिकारी ने मौके पर स्पष्ट किया कि नहर, सड़क और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जनहित में की गई है। ताकि नहर की सुरक्षा बनी रहे और जल निकासी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों नेएस दिल ओबताया कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरी चौड़ी होगी, जिससे सफाई, मरम्मत और जल प्रवाह में सुधार आएगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में जलभराव और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती का संदेश गया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे अब नहीं चलेंगे।

:।उप्र सिंचाई विभाग की जमीन पर चल रही। अवैध पीठ के खिलाफ भी विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई की। इस दौरान पीठ बाजार के दोनों ओर गहरी खाई खोद कर सभी रास्ते बंद किए गए। इस दौरान डीआरडीओ मुनेश शर्मा ने उक्त भूमि पर भी कुछ लोगो ने कब्जा कर अवैथ पीठ बाजार लगाया गया हुआ था। जिस जिला पर अवैध उगाई की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
