जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। कनखल थाना क्षेत्र का जगजीतपुर इलाका हाथियों की पसंदीदा जगह बन चुका है। लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। तो वन विभाग चैन की नींद सोया हुआ है।
बीती रात जगजीतपुर के बालाजी एनक्लेव कॉलोनी में विशालकाय हाथी चहलकदमी करता नजर आया। गली से हाथी गुजरता देख स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।
हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में मदमस्त हाथी गली पार करता साफ दिख रहा है।
जगजीतपुर में आए दिन हाथियों के झुंड घुस आते हैं। एक और जहां स्थानियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग को पहरा देना चाहिए तो वही स्थानीय लोग ही रातों को पहरा देते नजर आते हैं।
अब वन विभाग से हाथियों की आवाजाही रोकने की मांग तेज हो गई है। आखिर कब तक लोगों को इस खतरे का सामना करना पड़ेगा?
