
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार ।जयराम आश्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक जेबकतरा भीड़ का फायदा उठाते हुए सक्रिय हो गया और कई लोगों की जेब काट ली।
आरोपी ने मौके पर मौजूद एक पत्रकार को भी अपना निशाना बनाया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया

र्यक्रम के बीच जब लोगों को शक हुआ तो मौके पर मौजूद पत्रकारों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और घेरकर उससे पूछताछ की, जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह कांग्रेस विधायक रवि बहादुर के साथ आया है, लेकिन जब इस संबंध में विधायक से बात की गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।इसके बाद पत्रकारों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही वारदात को अंजाम दे रहा था।
