महासत्यापन शुरू! 1715 बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे, हर वोटर की होगी पड़ताल15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची”

हरिद्वार । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए कमर कस ली है। इस अभियान के तहत जनपद के 1715 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करेंगे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो जाएगी, उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। अभियान के दौरान मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर सूची को अपडेट किया जाएगा।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, बीएलओ और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। प्रशासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत शुद्ध एवं पारदर्शी निर्वाचन नामावली तैयार करना है।
