
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार। वीकेंड के दूसरे दिन भी हरिद्वार की सड़कों पर जाम की स्थिति सुबह से ही बनी रही! हाईवे से लेकर सर्विस लेन तक वाहनों की लंबी कतार लगी दिखी!धर्मनगरी हरिद्वार में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

हर की पौड़ी,ओर आसपास के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगने से लोगों को घंटों तक वाहनों में फंसे रहना पड़ा।
भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर की पौड़ी और गंगा घाटों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को सामान्य समय से कई गुना अधिक समय लग रहा है।
हालांकि पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात को सुचारू बनाने के प्रयास में जुटी हुई है।
विभिन्न चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है।
अधिकारियों ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
