
जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार। NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयार हुआ पूरा प्लान
NEET (UG)-2026 परीक्षा के सकुशल आयोजन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसपी क्राइम निशा यादव की अध्यक्षता में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान एसपी सिटी और एसपी देहात ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर और अवांछित तत्वों को दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
हरिद्वार में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें 5 जोन और 12 सेक्टर में बांटकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
