जनक्रांति ब्यूरो

हरिद्वार। दस दिन पूर्व सिडकुल थाना क्षेत्र में एकवगांव में दो तीन लोगों पर जान लेवा हमला करने वाले फरार युवकों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल की तहरीर देकर बताया कि विशाल आदि 9/10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर उसके भाई जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की थर्र पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लियाथानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि विवेचना उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान के सुपुर्द की गयी थी। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष महोदय को निर्देशित किया गया था, उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 20.06.2026 को सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेज व मुखवीर खास से घटना में सम्मलित अभियुक्तगण की धर पकड कर 01 अभियुक्त अभिषेक पुत्र संजय निवासी मोहल्ला जाटान कोतवाली बिजनौर हाल निवासी सिद्धार्थ एंक्लेव हेतमपुर गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार अभियुक्तगण की तलाश जारी है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को अकब से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा उक्त मामले में जिसके द्वारा भी संरक्षण दिया जाना प्रकाश में आएगा उसके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा मा0 न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई जारी कराकर अमल मे लाई जाएगी किसी भी सूरत में दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा और जल्द ही फरार अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, हेड कास्टेबल संजय सिंह, जितेन्द्र मलिक शामिल रहे।
