
जनक्रांति ब्यूरों
नई दिल्ली। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, धार्मिक आस्था और रोजगार से जुड़ा मुद्दा बताया है। मंच ने 28 और 29 सितंबर को देशभर की राजधानियों में बड़े प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि इन प्रदर्शनों में युवाओं की बड़ी भागीदारी रहेगी।
बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के प्रवक्ता, उद्योगपति एवं समाजसेवी हरिंदर सिक्का और सेवानिवृत्त न्यायाधीश पवन कुमार ने हलाल प्रमाणन व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि हलाल प्रमाणन पहले मांस तक सीमित था, लेकिन अब दवाइयों, कॉस्मेटिक्स, खाद्य पदार्थों और अन्य वस्तुओं तक इसका विस्तार हो गया है।
मंच ने आरोप लगाया कि प्रमाणन के नाम पर ली जाने वाली फीस का इस्तेमाल कथित तौर पर धर्मांतरण और अन्य राष्ट्रविरोधी
