हरिद्वार ।स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया।
इस मौके पर सांसद नरेश बंसल ने भूपतवाला स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सांसद ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें फल वितरित किए।
सांसद नरेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश की हर नारी स्वस्थ हो और हर परिवार सशक्त बने। इसी दिशा में यह अभियान एक बड़ा कदम है। जनपद के सभी चिकित्सालयों में और बेहतर सुविधाओं के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अत्याधुनिक उपकरण भी अस्पतालों में स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी का सामना न करना पड़े।”
