फिटनेस-परमिट समेत सुरक्षा मानकों में मिलीं गंभीर खामियां

जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार।स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग गुरुवार को 45 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। दो दिन में कार्रवाई का आंकड़ा 75 के पार पहुंच गया है, जिससे स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया।

परिवहन विभाग की टीम ने जिलेभर में स्कूल बसों और अन्य विद्यालय वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों में फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स और महिला परिचारिका जैसी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव मिला। कई वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे।
एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विद्यालयों और वाहन संचालकों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी बिना किसी ढील के कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

। रिवहन विभाग का कहना है कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार चलेगा। जिन स्कूल वाहनों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ चालान के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर विद्यार्थी सुरक्षित वाहन से ही स्कूल पहुंचे।



