
जनक्रांति ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड के राजनीति गलियारों में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एक चर्चा चोरों पर हैं. उत्तराखंड और यूपी के सियासी गलियारों में इन दिनों यहीं खबर तेजी से फैल रही है कि राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले यानी 2027 के शुरुआत के बजाए इसी साल 2026 में नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं. इन दावों में कितनी दम है, इसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान आया है.
दरअसल, गुरुवार दो जुलाई को देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया गया है
कि क्या उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं.
इस सवाल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि
उन्हें ऐसे कोई सूचना नहीं आई है कि समय से पहले कहीं चुनाव हो रहा हो.
हमको किसी भी स्तर पर ये नहीं कहा गया है कि
चुनाव समय से पहले हो रहा हैं. न ही इस तरह की कोई तैयारियां ही हो रही हैं.। उन्होंने कहा कि वैसे चुनाव आयोग जो कहेंगा, वो सबको मानना पड़ेगा,
लेकिन अभी औपचारिक या अधिकारिक रूप से ऐसा कोई सूचना नहीं हैं.
कुल मिलाकर कहा जाए तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि फिलहाल तो उत्तराखंड में 2027 से पहले चुनाव होने की कोई संभावना नहीं है.
सीएम धामी के हिसाब से समय से पहले विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह के निराधार हैं.
