हर घर तिरंगा अभियान में दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश, हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा और कार्यकर्ता

जनक्रांति ब्यूरों
बहादराबाद। स्वतंत्रता दिवस से पहले बहादराबाद की धरती बुधवार को देशभक्ति के नारों से गूंज उठी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में लहराता तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा पृथ्वीराज चौहान से शुरू हुई और पीठ बाजार, रामलीला मैदान, चौक बाजार, शिव मंदिर रोड बाजार तथा काली मंदिर तिराहे से होते हुए पुनः चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया। स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके बलिदान को याद किया गया।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता की पहचान है। आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। अब देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आमजन के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है

।
यात्रा में मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, योगेंद्र राणा, चेतन चौहान, हिमांशु चौहान, ईश्वर सिंह, नीरज प्रधान, अनिल चेयरमैन, नरेश गुप्ता, प्रत्यूष चौहान, नितिन चौहान, विवेक वर्मा , हनी कथूरिया,, प्रमोद पाल और रोमिश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
