बैडमिंटन, दौड़ और ऊंचीकूद में अंडर-19 खिलाड़ियों ने जीते पदक, हॉकी में हरिद्वार की टीम रही अव्वल
जनक्रांति ब्यूरों

हरिद्वार, । सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत आयोजित संसदीय क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, एथलेटिक्स समेत विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाते हुए पदक अपने नाम किए। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बैडमिंटन युगल अंडर-19 बालक वर्ग में साहिल कुमार और आयवीर ने पहला, करण और अर्पित रावत ने दूसरा तथा प्रज्ञान कश्यप और अर्णव ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंचीकूद में पवन यादव प्रथम, प्रख्यात सिंह द्वितीय और नितिन चौरसिया तृतीय रहे।

3000 मीटर अंडर-19 बालिका वर्ग में शिवांगी ने बाजी मारी। काजल सैनी दूसरे और अंशिका भंडारी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में अखिल नेगी प्रथम, आदित्य नेगी द्वितीय और चिरंजीव तिवारी तृतीय रहे। 200 मीटर में आशीष ने पहला, मोहित ने दूसरा और अविपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
राज्य स्तरीय हॉकी में भी हरिद्वार का दबदबा रहा। अंडर-19 में हरिद्वार प्रथम, पिथौरागढ़ द्वितीय और ऊधमसिंह नगर तृतीय रहा। अंडर-14 में रुद्रप्रयाग प्रथम, हरिद्वार द्वितीय और देहरादून तृतीय रहा। जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी समेत विभागीय अधिकारी, प्रशिक्षक और निर्णायक मौजूद रहे।
