15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया समय, डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने किया बदलाव

जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार।जिले में स्कूलों के समय को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब सभी राजकीय, अशासकीय और निजी माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक संचालित होंगे। संशोधित समय-सारणी 15 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी।
प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने बताया कि इससे पहले एक अक्तूबर से स्कूलों का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक निर्धारित किया गया था। जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों, विभिन्न विद्यालयी संघों के अनुरोध और जिलाधिकारी के निर्देश के बाद समय में संशोधन किया गया है।
शिक्षा विभाग के अनुसार नया समय जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और निजी माध्यमिक तथा प्रारंभिक विद्यालयों पर लागू होगा। विद्यालय संचालन से संबंधित अन्य सभी शर्तें और निर्देश पूर्व की तरह प्रभावी रहेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित समय-सारणी फिलहाल 15 अक्टूबर तक लागू रहेगी।
