श्री कश्यप समाज आश्रम समिति का 36वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार। महर्षि कश्यप वाटिका में शुक्रवार को श्री कश्यप समाज आश्रम समिति हरिद्वार का 36वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ. सुशील कुमार कश्यप ने कहा कि समाज का सामाजिक और राजनीतिक विकास एकजुटता के बिना संभव नहीं है। उन्होंने समाज के लोगों से एक मंच पर आकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवा प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।अजीतपुर ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने बेटियों को बेटों के समान अधिकार और शिक्षा के अवसर देने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश के एमएलसी किरण पाल कश्यप ने राजनीतिक क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

समाजसेवी सुमित कश्यप, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप और पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप, संस्थापक वरिष्ठ संरक्षक उषेंद्र कुमार कश्यप समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।आह्वान किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप, संस्थापक वरिष्ठ संरक्षक उषेंद्र कुमार कश्यप समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
