सिडकुल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, पूछताछ में आरोप स्वीकारने का पुलिस का दावा

जनक्रांति ब्यूरों।
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी के परिजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, लगातार दबिश के बीच आरोपी 24 अक्टूबर को खुद थाने पहुंच गया।
22 अक्टूबर को दर्ज हुई थी शिकायत
थानाध्यक्ष अजय शाह बताया कि नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने 22 अक्टूबर को शिकायत देकर आरोप लगाया कि आदर्श यादव ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर सिडकुल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 449/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।

पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाईं
पुलिस का कहना है कि थाने पहुंचने के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। विवेचक ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। मामले में बीएनएस की धारा 75(1)(i) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 9(m)/10 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

आरोपी का विवरण: आदर्श यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव, निवासी ग्राम जलालपुर, पोस्ट माहपुर, थाना सैदपुर, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। वह फिलहाल सिडकुल की नेहरू कॉलोनी में रह रहा था।
पुलिस टीम: थानाध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक मनीषा नेगी और कांस्टेबल गोपाल।
