जनक्रांति ब्यूरो,

हरिद्वार।मु गंगा दशहरा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा दशहरा स्नान पर्व के अवसर पर सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे, जिसके चलते शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

क लोकई स्थानों पर 2 से 3 किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए।हर की पौड़ी और आसपास के घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह से ही भारी दबाव बना रहा।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। जगह-जगह पुलिस जवान यातायात व्यवस्था संभालते दिखाई दिए और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने का प्रयास करते रहे। दिल्ली से हरिद्वार आने वाले हाईवे और शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर भी लंबा जाम देखने को मिला।
