
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार। कांवड़ मेले में शिवभक्तों की आस्था का रिकॉर्ड सैलाब उमड़ रहा है। रविवार शाम छह बजे तक 32 लाख 25 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके साथ ही कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक एक करोड़ 9 लाख 10 हजार श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रस्थान कर चुके हैं।
भारी भीड़ के चलते प्रमुख गंगा घाटों, कांवड़ मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव बना रहा। पुलिस और प्रशासन की टीमें सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और या पॉपतायात व्यवस्था को सुचारु रखने में जुटी रहीं। संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
कांवड़ियों के विशाल जत्थों से हरिद्वार के मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजते रहे। बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित कांवड़ मार्गों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
कैप्शन—
हरिद्वार से रविवार शाम 6 बजे तक 32.25 लाख शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक 1 करोड़ 9 लाख 10 हजार श्रद्धालु गंगाजल लेकर हरिद्वार से प्रस्थान कर चुके हैं।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज रहे हैं हरिद्वार के कांव
