गंगा स्नान के बाद गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर दौड़ रहे शिवभक्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार। सावन के अंतिम दौर में धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि हरकी पौड़ी से लेकर कांवड़ मार्ग तक सिर्फ शिवभक्त ही शिवभक्त नजर आ रहे हैं। डाक कांवड़ियों का हुजूम लगातार हरिद्वार पहुंच रहा है। हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान के बाद कांवड़िये पवित्र गंगाजल उठाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।

हरकी पौड़ी पर हाई अलर्ट जैसी निगरानी, ड्रोन से आसमान तो CCTV से जमीन पर नजर
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हरकी पौड़ी, प्रमुख घाटों, कांवड़ मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
️ ड्रोन-CCTV से हर हलचल पर नजर
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों के साथ सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन की टीमें लगातार भीड़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा पर फोकस
कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता दी है। प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से डटे हैं।
आस्था चरम पर, हरिद्वार पूरी तरह शिवमय
हरकी पौड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ धर्मनगरी की आध्यात्मिक ऊर्जा को और बढ़ा रही है। गंगा स्नान, गंगाजल भरने और शिव के जयकारों के बीच हरिद्वार का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और शिवमय नजर आ रहा है।
