पत्नी की बीमारी के चलते पति ने पानी में मिलाकर पिलाया जहरीला पदार्थ

जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार।। पत्नी को ज़हर देकर हत्या करने वाला पति बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को थाना क्षेत्र के मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने कोतवाली बहादराबाद में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया । उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता के लिए घटना स्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट टीम द्वारा आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा मृतका के पोस्टमार्टम के उपरांत बिसरा परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया।
जांच के दौरान प्राप्त एफएसएल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मृतका की मृत्यु जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी। वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की भूमिका स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। वहीं आरोपी अफजाल लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बहादराबाद पुलिस टीम ने 27 जून को बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, के शांतरर्शाह क्षेत्र से आरोपी अफजाल पुत्र मुस्लिम निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद, कोतवाली को हिरासत में लिया।
पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारने जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के विरुध्द आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ,उपनिरीक्षक करम सिं,,कांस्टेबल अरुण चमोली,विकास थापा शामिल रहे।
