
जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार। राष्ट्रीय सहारा के हरिद्वार ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा (64) का बुधवार को देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। डीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
