
लालजनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार।। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिद्वार जिले में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 15 अगस्त 2026 को जिले की सभी मदिरा दुकानों और संबंधित आबकारी अनुज्ञापनों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के तहत विदेशी एवं देशी मदिरा की दुकानें, डिपार्टमेंटल स्टोर, बार, गोदाम, बॉटलिंग प्लांट, स्प्रिट के थोक एवं फुटकर बिक्री अनुज्ञापन, सैन्य कैंटीन सहित ऐसे सभी आबकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, जहां स्प्रिट अथवा मादक पदार्थ का उपयोग होता है। इस दौरान शराब की बिक्री, परिवहन और उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बंदी दिवस के कारण वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व में किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा छूट देय नहीं होगी।
