जनक्रांति ब्यूरों

बहादराबाद। बोगला गांव के ग्रामीणों के लिए शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया। गांव में ‘मेरा गांव, मेरी सड़क’ योजना के तहत करीब एक किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। सड़क बनने से ग्रामीणों का आवागमन आसान होने के साथ ही स्थानीय मजदूरों को भी काम मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन के दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गांवों में सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर सरकार का जोर है। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क बनने से ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

वरिष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह चौहान ने कहा कि सड़क निर्माण विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में विधायक लगातार सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, पूर्व प्रधान विपिन कुमार बालेश, अवर अभियंता राजेश कुमार, सुनील तोमर, अनुज चौहान, प्रमोद शर्मा, सुशांत चौहान, भावित चौहान, मोहित चौहान, नरेंद्र सिंह, विशेष कुमार, अर्जुन सिंह और पीतांबर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

