
जनक्रांति ब्यूरों
बहादराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बहादराबाद क्षेत्र में जांच के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए डीजे वाहनों को वापस लौटा दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों ने क्षेत्र में डीजे वाहनों की जांच की। इस दौरान जिन वाहनों में तय नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं मिला, उन्हें

कांवड़ मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शिवभक्तों और डीजे संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
