अचानक आसमान से गिरे बड़े-बड़े ओले, जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे लोग

जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार। शहर में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से लोगों में हड़कंप मच गया। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने लगे तो सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। ओलों की मार से कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है। अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया।

ओलावृष्टि शुरू होते ही सड़क पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। बड़े आकार के ओले गिरते देख लोग दुकानों और अन्य सुरक्षित ठिकानों की आड़ लेते नजर आए। कुछ ही देर में सड़कों पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। वाहन चालकों के लिए भी ओलावृष्टि के बीच निकलना मुश्किल हो गया।

तेज ओलावृष्टि का असर वाहनों पर भी पड़ा। ओलों की चोट से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सड़क पर मौजूद लोगों को ओलों से बचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
