जनक्रांति ब्यूरो

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार, गंगाजल लेकर निकला शिवभक्तों का सैलाब
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है। शनिवार को आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि एक ही दिन में 55 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर हरिद्वार से प्रस्थान कर चुके हैं।

🚨 ब्रेकिंग अपडेट
55.40 लाख शिवभक्तों ने आज उठाया गंगाजल…
3.19 करोड़ का आंकड़ा पार…
हरिद्वार में हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव की गूंज…
मेला कंट्रोल रूम से मिले आंकड़ों ने कांवड़ यात्रा की विशालता की तस्वीर साफ कर दी है। दसवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हरिद्वार पहुंची। गंगा घाटों से लेकर कांवड़ मार्गों तक शिवभक्तों की कतारें नजर आईं।

श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रमुख घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें लगातार मैदान में तैनात हैं। प्रशासन की ओर से शिवभक्तों से निर्धारित मार्गों पर चलने और पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
🔱 आस्था का आंकड़ा
आज: 55,40,000 शिवभक्त
अब तक: 3,19,48,000 शिवभक्त
माहौल: हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवमय हरिद्वार
