
जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार। आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर गुरुवार को हरिद्वार में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। जिलाधिकारी समेत जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

जिलाधिकारी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर प्रशासनिक और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रमों में पंत जी के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। इस दौरान उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया।
