ब16 सितंबर से खेल महाकुंभ, मैदान में उतरेंगे युवा खिलाड़ी
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 और 17 सितंबर को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद के खेल मैदान में होंगी। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं दमखम दिखाएंगे।
खंड विकास अधिकारी बहादराबाद के अनुसार, 16 सितंबर को अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के बीच एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। वहीं वालीबॉल और पिट्ठू के मुकाबले सीधे विधानसभा स्तर पर आयोजित होंगे।
इसी तरह 17 सितंबर को अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे। इस वर्ग में भी न्याय पंचायत स्तर से चयनित बालक-बालिकाएं एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट में हिस्सा लेंगे। वालीबॉल और पिट्ठू प्रतियोगिताओं का आयोजन सीधे विधानसभा स्तर पर किया जाएगा।
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है।
