
जनक्रांति ब्यूरों
देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा उत्तराखंड में संगठन की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद सांसद बांसुरी स्वराज से हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान रावत ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बांसुरी स्वराज का युवा, सक्रिय और ऊर्जावान नेतृत्व उत्तराखंड में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि बांसुरी स्वराज के अनुभव, कार्यशैली और युवा दृष्टिकोण से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में भी नए उत्साह का संचार होगा। रावत ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन जनसेवा और संगठन विस्तार के अपने संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हुई इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रावत ने संकेत दिया कि बदलती राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनसेवा के संकल्प को धरातल पर प्रभावी ढंग से आगे ले जा सकता है। ऐसे में युवा नेतृत्व और अनुभवी कार्यकर्ताओं के समन्वय से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
।
