
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार । ज्वालापुर क्षेत्र स्थित दुर्गा चौक अंडरपास के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।
कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
