जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार।चैत्र नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनसा देवी और माया देवी मंदिर में भक्तों की भीड़
चैत्र नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार में माता मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
खासकर मां मनसा देवी मंदिर और मां माया देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना में जुटे रहे, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
नवरात्र के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा, हवन और भोग का आयोजन किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इन पावन दिनों में सच्चे मन से की गई आराधना से माता सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
मंदिर परिसरों में “जय माता दी” के जयकारों के साथ आस्था का उत्साह साफ नजर आ रहा है।
